श्रद्धात्रयविभागयोग - श्लोक श्लोक 4
श्लोक 4
यजन्ते सात्त्विका देवान्यक्षरक्षांसि राजसाः |
प्रेतान्भूतगणांश्चान्ये यजन्ते तामसा जनाः ||१७-४||
अनुवाद
।।17.4।। सात्त्विक पुरुष देवताओं को पूजते हैं और राजस लोग यक्ष और राक्षसों को, तथा अन्य तामसी जन प्रेत और भूतगणों को पूजते हैं।।